Doordrishti News Logo

मिल्ट्री अस्पताल में सैनिक ने किया बच्चे से दुराचार,आरोपी गिरफ्तार

बच्चा और सैनिक दोनों ही अस्पताल में भर्ती

जोधपुर,शहर के सैन्य अस्पताल में आधी रात को एक बच्चे से दुराचार का मामला सामने आया है। बच्चा और सैनिक दोनों ही अस्पताल में भर्ती हैं। घटना 2 अक्टूबर की रात दो बजे होना बताया गया है। सुबह 3 अक्टूबर को बच्चे के परिजन आने पर उसने घटनाक्रम बताया। इस पर रातानाडा थाने में केस दर्ज कराया गया है। इस पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी सैन्यकर्मी को गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

रातानाडा पुलिस ने बताया कि बीमारी से पीड़ित एक बच्चे का उपचार मिलिट्री अस्पताल में चल रहा है। बच्चों का अलग से वार्ड बना हुआ है। इसी अस्पताल में एक सैनिक भी उपचाराधीन था। 2 अक्टूबर की रात दो बजे सैनिक उठा और बच्चे के वार्ड में गया, जहां 15 साल के इस बच्चे से दुराचार किया। सुबह जब मां पिता अस्पताल आए तो बच्चे ने सैनिक की करतूत बताई। इस पर वे रातानाडा थाने पहुंचे और केस दर्ज करवाया।
घटना में अब पुलिस की तरफ से जांच आरंभ की गई है। इसमें पॉक्सो एवं आईपीसी की धारा 377 में केस दर्ज किया गया है। आरोपी सैन्यकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

You missed