साइबर ठगों को खाता देने वाला युवक गिरफ्तार

म्यूल अकाउंट धारकों पर पुलिस की सख्ती

जोधपुर(डीडीन्यूज),साइबर ठगों को खाता देने वाला युवक गिरफ्तार।साइबर ठगों को किराये पर बैंक खाते उपलब्ध करवाने वाले म्यूल अकाउंट धारकों के खिलाफ जोधपुर पुलिस ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस थाना बासनी की टीम ने शंकर नगर, सांगरिया निवासी गोविंद गौड़ को गिरफ्तार किया है,जिसने लालच में आकर अपना बैंक खाता साइबर अपराधियों को सौंप दिया था।

पुलिस मुख्यालय द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के माध्यम से प्राप्त संदिग्ध बैंक खातों की सूची का विश्लेषण किया गया। इसी दौरान एचडीएफसी बैंक,सांगरिया शाखा के एक खाते में एक से डेढ़ महीने के भीतर 8.46 लाख रुपये का संदिग्ध लेन-देन सामने आया। इस खाते में देशभर से जुड़ी 9 साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज हैं। इनमें से एक शिकायत 1.25 करोड़ की भी है,जिसकी आंशिक राशि गोविंद गौड़ के खाते में पाई गई।

साइबर ठगों को खाता देने वाला युवक गिरफ्तार

पूछताछ में सामने आया कि गोविंद गौड़ ने कुछ पैसों के लालच में आकर अपना बैंक खाता,एटीएम, मोबाइल सिम आदि साइबर ठगों को सौंप दिए, जिससे वे विभिन्न राज्यों में धोखाधड़ी से अर्जित राशि को इस खाते में ट्रांसफर करवा सके। गोविंद गौड़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया,जहां से पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। अब पुलिस इस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों और ठगों की तलाश में जुटी है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026