सोनम वांगचुक को लाए जोधपुर सेंट्रल जेल,सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

जोधपुर(डीडीन्यूज),सोनम वांगचुक को लाए जोधपुर सेंट्रल जेल,सुरक्षा व्यवस्था कड़ी। लेह हिंसा मामले में गिरफ्तार जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जोधपुर लाया गया है। सूत्रों के मुताबिक,उन्हें कड़ी सुरक्षा में रात करीब 9 बजे जोधपुर की सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया। अधिकारी उन्हें जोधपुर की सेंट्रल जेल में लेकर गए हैं।

कड़े सुरक्षा इंतजाम के चलते उन्हें जोधपुर सेंट्रल जेल लाया गया है। यहां पहले भी कई देशों के आतंकवादी रखे जाते रहे हैं। लेह को राज्य का दर्जा और संविधान की 6वीं अनुसूची के विस्तार की मांग को लेकर आंदोलन के दौरान समर्थकों ने हिंसक प्रदर्शन किया था। इसमें कई लोगों की मौत हुई और कई घायल भी हुए। इसके बाद सोनम वांगचुक को गिरफ्तार किया गया।

वांगचुक के यहां ट्रांसफर किए जाने की खबर के साथ जोधपुर में जेल की व्यवस्थाओं में काफी बदलाव किया गया और सुरक्षा घेरा भी बढ़ा दिया गया। एयरफोर्स स्टेशन पर विशेष विमान से लाने के बाद खुद पुलिस कमिश्नर पेट्रोलिंग करते हुए वांगचुक को बख्तरबंद वाहन से जेल के अंदर लेकर गए। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद माहौल और बिगड़ने की आशंका के चलते विशेष विमान से वांगचुक को पहले दिल्ली लाया गया और वहां से विशेष विमान से ही जोधपुर के लिए रवाना किया गया।

साइबर ठगों को खाता देने वाला युवक गिरफ्तार

यहां जेल में मोबाइल और लैंडलाइन को लेकर भी सख्ती बरती गई है और सुरक्षा घेरे में भी परिवर्तन किया गया है। हालांकि,वांगचुक के जोधपुर जेल में ट्रांसफर को लेकर पुलिस व जेल के अधिकारी कुछ नहीं कह रहे हैं।

Related posts:

पास पास बने दो भाईयों के मकान में चोरों ने लगाई सैंध आभूषण और नगदी चोरी

November 18, 2025

रिक्तिया भैरूजी पुल पर बाइक स्लीप होने से घायल की मौत

November 18, 2025

रात को बदमाशों के बीच हुआ घमासान बचने के लिए भागे बदमाशों की एसयूवी ट्रक से भिड़ी

November 17, 2025

नकबजनी का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

November 17, 2025

शातिर दुपहिया वाहन चोर गिरफ्तार,तीन बाइक बरामद

November 17, 2025

जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर सात ड्रम डीजल और पिकअप की लूट

November 17, 2025

एडीसीपी मुख्यालय सुनील के. पंवार ने संभाला कार्यभार

November 17, 2025

स्वीकृत पदों पर भर्तियां कर पालना रपट आगामी पेशी 15 दिसंबर तक पेश करने के आदेश

November 17, 2025

दिल्ली विस्फोट के दोषियों को पाताल से भी ढूंढ कर सख्त से सख्त सजा दिलाएंगे-अमित शाह

November 17, 2025