पुराने विवाद में युवक को चाकू से गोदा, गिरफ्तार

जोधपुर, शहर के खांडाफलसा पुलिस थाना क्षेत्र माधोबाग हरिजन बस्ती में पुराने विवाद को लेकर एक युवक ने दूसरे पर चाकू से प्राण घातक हमला किया। चाकू के तीन वार लगने से युवक लहूलुहान हो गया। उसे उपचार के एमजीएच में भर्ती करवाया गया है। पेट, पीठ और जांघ में चाकू के वार लगना बताया गया है। हालत स्थिर बनी है। घटना मेें आरोपी युवक को शांतिभंग में पकड़े जाने के साथ मामले में गिरफ्तार किया जाना है।

खांडाफलसा थानाधिकारी सुनील चारण ने बताया कि माधोबाग हरिजन बस्ती निवासी विक्की पुत्र ओमप्रकाश वाल्मिकी का कुलदीप के साथ पुराना विवाद चला आ रहा है। गुरूवार रात में दोनों क्षेत्र में खड़े थे। तब कुलदीप ने अपने पास रखे चाकू से उस पर वार कर दिए। चाकू के वार उसके पेट, पीठ और जांघ पर लगने से वह घायल हो गया। इस पर उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालत अब ठीक है। आरोपी कुलदीप को शांति भंग में पकड़ा लिया गया है। उसके खिलाफ विक्की की तरफ से हत्या प्रयास में केस दर्ज कराया गया है। मुकदमें में गिरफ्तार किया जाना है। चाकू भी बरामद किया जाना है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews