Doordrishti News Logo

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

  • आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप
  • मारपीट को लेकर हुआ था आहत

जोधपुर, शहर के निकट डांगियावास के पालासनी गांव में एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वजह गांव के कुछ लोगों द्वारा की गई मारपीट से आहत हुआ था। मृतक के भाई ने नामजद लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाया है।
डांगियावास पुलिस ने बताया कि देवासियों का बास डांगियावास निवासी  27 साल के सुखराम देवासी पुत्र भाकरराम का शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर मृतक के भाई ओम प्रकाश ने हकीम खान के बेटे निसार व रशीद के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज करवाया।

दरअसल, बुधवार को सुखराम के साथ निसार व रशीद ने मारपीट की थी। तब वो अपने बड़े पिता मांगीलाल के घर गया और उसके साथ हुई मारपीट की बात कही। जिस पर मांगीलाल ने हकीम खान को उलाहना दी। फिर रात को सुखराम अपने घर आ गया और सो गया। सुबह जब परिवार के लोग उसे देखने गए तो कमरा भीतर से बंद था। खिडक़ी से देखा तो वो फंदे से लटका हुआ मिला। जिस पर डांगियावास पुलिस को सूचित किया। एसीपी मंडोर राजेंद्र प्रसाद दिवाकर, थाना अधिकारी कन्हैयालाल मौके पर पहुंचे और शव को अस्पताल पहुंचवाया। पुलिस ने बताया कि उसके गर्दन व कमर में चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने बताया कि मृतक अविवाहित था।

दूरदृष्टिन्यूज़ कि।एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

You missed