Doordrishti News Logo

लाईब्रेरी से घर लौट रहे युवक से मोबाइल लूटा

जोधपुर,लाईब्रेरी से घर लौट रहे युवक से मोबाइल लूटा। शहर के पावटा सी रोड पर राम चौकी के सामने एक युवक से स्कूटी सवार दो बदमाश उसका मोबाइल लूट कर ले गए। युवक लाईब्रेरी से अपने घर की तरफ लौट रहा था। पीडि़त ने महामंदिर थाने में इस बारे में मामला दर्ज करवाया है। महामंदिर पुलिस ने बताया कि बांसवाड़ा नगर भींयासर भोजासर हाल इंद्रा कॉलोनी केके बिल्डिंग  पावटा निवासी जुसब अली पुत्र मेहबूब अली ने मामला दर्ज करवाया।

यह भी पढ़ें – पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण आज से

इसमें बताया कि वह पावटा सी रोड स्थित मानजी का हत्था के पास में लाईब्रेरी से पढ़ाई कर रात को घर की तरफ लौट रहा था। वह अपने फोन पर किसी परिचित से बात कर रहा था। तब रामचौकी के सामने पहुंचने पर एक स्कूटी पर दो युवक सवार होकर आए और उसका मोबाइल छीन कर ले गए। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: