सीढिय़ों से स्लीप होकर युवक गिरा, अस्पताल में मौत

जोधपुर,सीढिय़ों से स्लीप होकर युवक गिरा,अस्पताल में मौत। शहर के सूरसागर स्थित कालीबेरी बेलदार बस्ती में एक युवक अपने घर की सीढिय़ों से स्लीप होकर गिर गया। घायलावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी बाद में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें – 316 संदिग्ध वाहन चेक कर 207 संदिग्ध व्यक्तियों का फोटो मिलान

उसकी पत्नी की तरफ से सूरसागर पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किया। सूरसागर पुलिस ने बताया कि बेलदार बस्ती काली बेरी सूरसागर निवासी मुमताज की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका पति रज्जाक खां घर की सीढिय़ों से अचानक स्लीप होकर गिर गया।

वह घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। सूरसागर पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है।