यशिका को राष्ट्रीय स्तर स्कूल खेल कराटे में कांस्य पदक

पदक जीत कर लौटने पर किया भव्य स्वागत

जोधपुर,यशिका को राष्ट्रीय स्तर स्कूल खेल कराटे में कांस्य पदक। 67 वीं राष्ट्रीय स्तर स्कूल खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली के छत्रपति स्टेडियम में हुआ,जिसमे जोधपुर की यशिका ने कांस्य पदक जीत कर जोधपुर का मान बढ़ाया। जोधपुर कोच श्याम समाधियां ने बताया कि यशिका सिंह भाटी ने राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता नीम का थाना में चयन होकर राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में भाग लिया और राजस्थान को कांस्य पदक दिलाया।

यह भी पढ़ें – ठंड भी नहीं रोक पा रही आर्य वीरों के हौसले की उड़ान

स्कूल गेम फेडरेशन शिक्षा विभाग द्वारा हुई इस प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए यशिका ने 42 भार वर्ग में चार राउंड खेले। इसमें झारखंड,पंजाब,कर्नाटक को हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर जिले एवं राज्य का नाम रोशन किया है। यशिका जोधपुर जिले की पहली बालिका है जिसने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पदक हासिल किया है। यशिका ने इससे पहले भी कराटे फेडरेशन की कई प्रतियोगिता में पदक जीते हैं। योग प्रशिक्षक राजेन्द्र सिंह भाटी की बेटी यशिका की माता गृहणी हैं। पदक जीत कर जोधपुर लौटने पर यशिका का भव्य स्वागत किया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews