Doordrishti News Logo

54.40 लाख की ठगी करने की आरोपी छात्रा गिरफ्तार

  • सबइंस्पेक्टर और आरएएस में नौकरी लगाने का दिया झांसा
  • पीड़ित की कोचिंग में इस छात्रा से हुई थी पहचान
  • झांसे में लेकर की ठगी

जोधपुर,54.40 लाख की ठगी करने की आरोपी छात्रा गिरफ्तार। शहर के झालामंड पुलिस चौकी के सामने रहने वाले एक युवक को एसआई और आरएएस की नौकरी लगाने के नाम पर 54.40 लाख की ठगी कर ली गई। युवक से एसआई के नाम पर 12.50 लाख बाकी आरएएस के नाम पर ठगे गए। ठगने वाली उसकी सहपाठी थी जो कोचिंग संस्थान में हुई पहचान के बाद फोन कर पहचान को आगे बढ़ाया और ठगी का शिकार बना डाला। पीडि़त ने युवती सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करवाया था। पुलिस ने अब आरोपी छात्रा सहपाठी संजू नाम की लडक़ी को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें – मार्ग के स्टेशनों पर समय में आंशिक परिवर्तन

झालामंड पुलिस के चौकी के सामने रहने वाले कैलाश पुत्र भीखाराम प्रजापत की तरफ से कुड़ी भगतासनी थाने में रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि वह 13 जुलाई 15 को रातानाडा स्थित एक कोचिंग संस्थान में एसआई की तैयारी कर रहा था। जहां पर संजू चौधरी नाम की युवती से पहचान हो गई थी। उसके साथ में दो साल यानी 2017 तक पढ़ाई की। तब काफी पहचान हो चुकी थी। इस वर्ष 2023 में संजू चौधरी का किसी नंबर से कॉल आया कि वह संजू चौधरी बोल रही है और साथ में कोचिंग करते थे। तब पहचान फिर से होने पर संजू ने बताया कि वह उसकी एसआई की नौकरी लगवा सकती है। इसके लिए उसने अपने धर्म भाई सुखदेव से बात कराई थी। सुखदेव ने कहा कि एसआई नौकरी के लिए 12.50 लाख लगेंगे। तब वह इनके झांसे में आ गया। इस पर पीडि़त ने दस लाख रुपए अपने पिता के मामा के खाते के जरिए फोन से ट्रांसफर करवाए बाकी रकम अन्य तरीके से दी। कुछ दिनों तक इनके बीच में नौकरी को लेकर वार्तालाप चलता रहा। फिर एक दिन संजू ने बताया कि उसका धर्म भाई आरएएस में नौकरी लगवा सकता है इसके लिए फिर से बात करने को कहा। विश्वास में लेकर सुखदेव ने कहा इसके लिए 15-20 लाख लगेंगे। तब पीडि़त कैलाश ने इधर उधर से रुपयों का जुगाडक़र सुखदेव के बताए अनुसार मोहित सांखला एवं मनीष कुमार के खातों में रुपयों को ट्रांसफर करवाया। बाद में यह लोग लगातार रुपयों की डिमांड करते रहे। कुल मिलाकर 54.40 लाख रुपए इन लोगों को दे दिए। हाल में 23 दिसम्बर को संजू चौधरी ने फिर से कॉल कर 2.72 लाख रुपए मांगे। कुड़ी पुलिस ने बताया कि घटना में आरोपी छात्रा सवगी उर्फ संजू चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। वह सांचोर की रहने वाली है। उससे अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026