Doordrishti News Logo

विकसित भारत बनाने के लिए संकल्पित होकर काम करें कार्यकर्ता- शेखावत

जोधपुर,विकसित भारत बनाने के लिए संकल्पित होकर काम करें कार्यकर्ता- शेखावत। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि विकसित भारत बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए वे संकल्पित होकर काम करें। वे बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के विजय उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत अमृत काल में प्रवेश कर चुका है। देश विकसित होने की राह पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का है। हम पार्टी कार्यकर्ताओं को इसे साकार करने के लिए दृढ़संकल्पित होकर काम करने की जरूरत है।

यह भी पढ़िए- भाजपा ने धूमधाम से मनाया विजय उत्सव

शेखावत ने कहा कि भारत की प्रतिष्ठा पूरे विश्व में बढ़ रही है।अब पूरी दुनिया यह बात मान चुकी है। इस देश की प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाने के लिए हम सबको अपना योगदान देना है। सभी देशवासियों को चाहे वह किसी भी क्षेत्र में हो देश के लिए सर्वश्रेष्ठ देना होगा।अयोध्या में राम मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पर बधाई देते हुए शेखावत ने कहा कि पांच सौ साल का संघर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संकल्प से सिद्ध किया है। राम मंदिर बनाने में कई कार्यकर्ताओं ने व्यक्तिगत भागीदारी निभाई। अब हम रामराज्य की ओर बढ़ने वाले हैं,अमृतकाल में प्रवेश कर चुके, विकसित भारत बनाएंगे। इसके लिए संकल्पित होकर काम करेंगे। उन्होंने राज्य में भाजपा सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

इसे भी पढ़िएगा- घर में सो रही वृद्धा के गले से कंठी लूट भागा लुटेरा नहीं लगा हाथ

आरंभ में केन्द्रीय मंत्री शेखावत और उनकी पत्नी नोनंद कंवर, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत,पाली सांसद पीपी चौधरी,कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल,शहर ज़िला अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा,विधायक देवेंद्र जोशी, विधायक अतुल भंसाली,देहात उत्तर के अध्यक्ष मनोहर पालीवाल,महापौर वनिता सेठ,प्रदेश मंत्री महेन्द्र कुमावत सहित कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि ने राम दरबार की पूजा अर्चना की। देवेन्द्र सालेचा ने स्वागत भाषण में कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026