जोधपुर, शहर के पावटा सी रोड लाल मैदान के पास एक निर्माणाधीन भवन में कार्य करते करंट लगने से श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया और शव परिजन को सौंपा। श्रमिक गिलेण्डर की पिन को स्वीच बोर्ड लगा रहा था तब उसको करंट लगा। पुलिस की तरफ से अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
महामंदिर पुलिस ने बताया कि कुम्हारों की ढाणी नांदड़ी निवासी तुलसीराम पुत्र जयराम प्रजापत की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई 38 साल का गोपाराम शुक्रवार को पावटा सी रोड स्थिल लाल मैदान के समीप आई राम कृष्ण वाटिका के पास में एक निर्माणाधीन भवन में कार्य कर रहा था। तब गिलेण्डर की पिन को स्वीच बोर्ड में लगाते समय उसके करंट लग गया। इस पर साथ वाले उसे अस्तपाल लेकर आए। मगर वह कुछ देर बाद चल बसा। महामंदिर पुलिस ने बताया कि शव को कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिया गया है।
ये भी पढ़े – कोरोना के विपरीत असर के बावजूद विकास योजनाओं में कोई कमी नहीं- मुख्यमंत्री

Related posts:

सेवा कार्यों के साथ मनाया महापौर प्रसन्नचंद मेहता का जन्मदिन

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

