work-boycott-and-picketing-of-forest-workers-continues

वन कर्मियों का कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन जारी

वन कर्मियों का कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन जारी

-वन कर्मियों का समकक्ष पदों के समान वेतन भत्ते सहित 15 सूत्री मांग

जोधपुर,संयुक्त संघर्ष समिति राजस्थान के आह्वान पर तीसरे दिन भी वन कर्मचारियों का समकक्ष पदों (कांस्टेबल,पटवारी,ग्राम सेवक) के समान वेतन भत्ते,हार्ड ड्यूटी,मैस भत्ता,50 रुपए साईकिल भत्ता के स्थान पर 2000 रुपए पेट्रोल भत्ता, वाहन चालकों को पद्दोनन्नती,वर्क चार्ज कर्मचारियों को पद्दोन्नति सहित 15 सूत्री मांगों को लागू करने को लेकर तीसरे दिन बुधवार को माचिया बायोलॉजिकल पार्क में जिला शाखा जोधपुर के अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ,वन श्रमिक,वर्क चार्ज कर्मचारी संघ,वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ के समस्त वन कर्मचारियों द्वारा वन्यजीव रेस्क्यू कार्य,गैर वानिकी कार्य,अवैध खनन, अवैध शिकार,अवैध वन उपज परिवहन,सहित अन्य कार्य का बहिष्कार कर एव धरना प्रदर्शन जारी है। इस धरने को अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिला अध्यक्ष शंभू सिंह मेड़तिया, महामंत्री भंवरलाल जाखड़,महिला सयोजक बेबी नंदा ने संबोधित करते हुए कार्य का बहिष्कार व धरना प्रदर्शन को पूर्ण समर्थन दिया।

ये भी पढ़ें- जिलों के महाविद्यालयों के निरीक्षण पर कुलपति

संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर गुरुवार से अनिश्चित समय के लिए राजस्थान के समस्त वन्य जीव अभ्यारण,बायोलॉजिकल पार्क,राष्ट्रीय उद्यान बंद किए जाएंगे जिसकी सूचना मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव जोधपुर/मुख्य वन संरक्षक जोधपुर/उप वन संरक्षक जोधपुर/उप वन संरक्षक वन्यजीव और पुलिस आयुक्त जोधपुर,जिला कलेक्टर जोधपुर को देकर गुरुवार को माचिया बायोलॉजिकल पार्क बंद करने का ज्ञापन दिया। जिसके समर्थन में अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ कर्मचारी संघ,वर्क चार्ज एवं श्रमिक संघ वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ जिला नागौर और पाली से भारी तादाद में वन कर्मचारी भी समर्थन में कल माचिया बायोलॉजिकल पार्क धरना स्थल में आएंगे।

ये भी पढ़ें- वकीलों का कोर्ट पसिर के बाहर प्रदर्शन

अधीनस्थ वन कर्मचारी के संभागीय अध्यक्ष श्याम लाल,वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष मांगीलाल विश्नोई,अधीनस्थ वन कर्मचारी के जिला अध्यक्ष तारा राम सीरवी, प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र सिंह भाटी, जिला महामंत्री राम निवास गोदारा,उपाध्यक्ष सरिता चौधरी, निर्मला सैन,पप्पू देवी, संयुक्त सचिव श्याम लाल विश्नोई,वाहन चालक, जिला अध्यक्ष उम्मेदा राम, बंशीलाल सांखला वन श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष केसाराम नट वर्क चार्ज के जिला अध्यक्ष विनोद पुरोहित आदि ने विचार व्यक्त किए। पिछले तीन दिन से सैकड़ों की तादाद में वन कर्मचारी अनिश्चितकालीन कार्य का बहिष्कार कर धरने पर बैठे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts