357 स्कूली बच्चों में ऊनी वस्त्र वितरित
जोधपुर,(डीडी न्यूज)। 357 स्कूली बच्चों में ऊनी वस्त्र वितरित। गुरुवार को सालावास स्थित अचलदास बागरेचा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सालावास के 357 स्कूली बच्चों को उत्कर्ष संस्थान की ओर से ऊनी वस्त्र प्रदान किए गये।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की अध्यापिका संतोष जोशी ने बताया कि बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने उक्त भामाशाहों से इस पुनीत कार्य हेतु आग्रह किया था। जिस पर संस्थान की अनीता,तरूण गहलोत व ओमप्रकाश गहलोत ने सर्दी के मद्देनजर बच्चों की जरूरतों के अनुसार ऊनी स्वेटर उपलब्ध करवाए।
पूर्व भी उत्कर्ष संस्थान की ओर से इस विद्यालय में स्मार्ट कक्ष का निर्माण करवाया था। इस कार्य में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर दिनेश गहलोत ने भी सराहनीय सहयोग दिया था। इस अवसर पर विद्यालय में प्रेरक संतोष जोशी,प्रधानाचार्य अर्चना जांगिड़,उप प्रधानाचार्य राखी कुलश्रेष्ठ ने भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। अभिभावक संघ के अध्यक्ष अशोक व गणेशराम ने इस समाजोपयोगी कार्य के लिए धन्यवाद दिया।