नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिला सम्मेलन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिला सम्मेलन। प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार नारी शक्ति वंदन अधिनियम जो भारत में लैंगिक समानता की दिशा मे एक ऐतिहासिक व परिवर्तनकारी कदम है,के समर्थन में गुरुवार को जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के सानिध्य में व माहिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश गोयल के नेतृत्व में जोधपुर इंड्रस्ट्रीज एसोसिएशन हॉल में एक महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी,मुख्य वक्ता के रूप कार्यक्रम की संयोजक व झुंझुनू की पूर्व सांसद संतोष अहलावत, सह संयोजक व माहिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अरुणा सियांग,सह संयोजक इंद्रा राजपुरोहित व प्रदेश उपाध्यक्ष नाहरसिंह जोधा उपस्थित थे। सम्मेलन में समाज के विभिन्न के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्ति शारदा पुनिया,किरण, विमला शर्मा,तेजकवर,रेणु व्यास, किरण त्रिपाठी,शोभा परिहार, निरूपा पटवा,केशर देवी,बादामी देवी,सुमन कंवर,संजना का शॉल ओढ़ा कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित माहिला मोर्चा पदाधिकारियों ने देश के प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में लाया गया यह विधेयक महिलाओं को राजनीतिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। मंच संचालन संजू व्यास ने किया।
उत्तर पश्चिम रेल महाप्रबंधक अमिताभ का निरीक्षण दौरा
कार्यक्रम मे डॉ संगीता सोलंकी, सीमा भुवन माथुर,सोनिया रामचंदानी,प्रियंका त्यागी,गीता भाटी,गीता राजपुरोहित,सुमित्रा, प्रेमलता,पूजा सुराणा,लीलावती भाटी,सोनिया कोहली,शशिकला मनिहार,ललिता सुखनानी,मीना सांखला,संजू व्यास,उषा सोतवाल, कमला सैन मनोहरकंवर,रेखा पंवार,अंजू जोशी,मंजू मेवाड़ा, आशा झांझरिया,अलका पुरोहित, जशोदा गौड़,अंकिता सैन,हिमांशी शर्मा,संगीता बोहरा,अलका थामेत, सुमन सैन,सुमन कछवाहा,मीनाक्षी कोठारी,कविता गौड़,मधु सांखला, ममता परिहार,जसवंती ओझा, राजकुमारी दवे,सुधा प्रजापत, रूपमती देवड़ा सहित कई पदाधिकारी व समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई बहने उपस्थित थीं।
