फागोत्सव में महिलाओं ने खेली ठाकुरजी संग पुष्प होली
आदित्य द्वारकाधीश काॅलोनी के आदित्येश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ आयोजन
जोधपुर(डीडीन्यूज),फागोत्सव में महिलाओं ने खेली ठाकुरजी संग पुष्प होली। शिकारगढ क्षेत्र के खारडा-रणधीर रोड स्थित आदित्य द्वारकाधीश काॅलोनी के श्री आदित्येश्वर महादेव मंदिर परिसर में काॅलोनी की महिला मंडल की ओर से मंदिर पुजारी पंडित शिवलाल शर्मा के सान्निध्य में फागोत्सव का आयोजन हुआ।
इसे भी पढ़ें – फैक्ट्री मुनीम से लूट के आरोपियों को भेजा जेल
महिला मंडल की योगिता शर्मा ने बताया कि फागोत्सव के दौरान गायक पंकज बिंदास द्वारा होरी गायन पर फागुणियां पोशाक में सजी-धजी महिलाएं ठाकुरजी के साथ पुष्प होली खेलते हुए,नृत्य करते हुए और एक दूसरे के अबीर- गुलाल से तिलक लगाकर व गालों पर अबीर-गुलाल मलते हुए श्याम भक्ति और आनंद-उन्माद में सराबोर नजर आई।