आर्मी पेंशनर्स अस्पताल से महिला का छह तोला सोने का हार चोरी, केस दर्ज
पुलिस ने जांचे सीसीटीवी फुटेज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आर्मी पेंशनर्स अस्पताल से महिला का छह तोला सोने का हार चोरी,केस दर्ज। शहर के उदयमंदिर पुलिस थाना क्षेत्र स्थित आर्मी पेशनर्स अस्पताल में एक महिला का छह तोला सोने का हार चोरी हो गया। बाथरूम के पास में रखे बैग से कोई हार उड़ा ले गया। घटना 5 जनवरी की है।
आर्मी अस्पताल प्रबंधन और पुलिस ने भी सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की है,मगर कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर नहीं आया है। फिलहाल पुलिस इसकी तफ्तीश में जुटी है। थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि मूलत: आंगणवा हाल डिफेंस कॉलोनी बनाड़ की रहने वाली मीनादेवी पत्नी ओमाराम 5 जनवरी को अपने किसी काम से आर्मी पेंशनर्स अस्पताल आई थी। यहां अंदर जाने से पहले उसने अपना एक बैग अस्पताल के बाथरूम के निकट रखा था। वह वापिस लौटी तब उसके बैग में रखे दो सोने के हार में से एक हार नहीं मिला। जो चोरी होने के संदेह में अब रिपोर्ट दी गई।
महिला कांस्टेबल की फोटो पर आपत्तिजनक कमेंट,केस दर्ज
थानाधिकारी खोजा ने बताया कि वक्त घटना अस्पताल प्रबंधन की तरफ से सीसीटीवी फुटेज देखे गए मगर को सुराग नहीं मिला। पुलिस ने अपने स्तर पर जांच की तो पता लगा कि शख्स नजर आया मगर वह तत्काल निकलते देखा गया। वह भी संदेह से परे है। गायब हुआ सोने का हार छह तोला का बताया जाता है। फिलहाल प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान चल रहा है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

