Doordrishti News Logo

चोरी के संदेह में महिला के बाल काटे

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चोरी के संदेह में महिला के बाल काटे। शहर में एक महिला के बाल काटकर, उसे बंधक बनाकर मारपीट की गई। घटना चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने क्षेत्र की गुरुवार की है।

नुक्कड़ नाटक से बताया स्तनपान का महत्व

महिला का आरोप है कि उसे एक परिवार ने चोरी के शक में बंधक बनाकर रखा। महिला ने शुक्रवार को मामला दर्ज कराया। इस पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने शिकायत में कहा कि वह घर के बाहर कचरा उठा रही थी।

इसी दौरान थाना क्षेत्र के एक घर के परिवार के लोग बाहर आए। इसके बाद महिला को अपने घर में ले गए और मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि मुझे शाम तक बंधक बनाकर रखा और बाल भी काट दिए।