Doordrishti News Logo

पर्सनल लोन का विज्ञापन देख ठगी का शिकार हुई महिला

जोधपुर,शहर के भीतरी क्षेत्र नागौरी गेट सत्संग भवन के निकट रहने वाली एक महिला से ठगी हो गई। विज्ञापन देख झांसे में आई इस महिला ने पर्सनल लोन के लिए अप्लाई किया। मगर शातिर ने उससे 26 हजार से ज्यादा की ठगी कर डाली। अब नागौरी गेट थाने में इस बाबत केस दर्ज करवाया गया है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली एम्स मेें नौकरी लगाने के नाम पर परिवार से चार लाख की ठगी

नागौरी गेट पुलिस ने बताया कि सत्संग भवन के पास में रहने वाली गीता पत्नी मुकेश कुमार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसने एक विज्ञापन के जरिए पर्सनल लोन के लिए अप्लाई किया था। तब शातिर ने पर्सनल लोन के लिए कुछ औपचारिकताएं पूर्ण करने के लिए कहा। जिस पर खाता संख्या,आधार कार्ड आदि दिए गए। इसके लिए रजिस्ट्रेशन आदि के नाम पर उससे 26 हजार 500 रूपए ऐंठ लिए गए। मगर छह माह होने के आए गए अब तक लोन नहीं दिया गया और रकम भी ऐंंठ ली गई। आरोपी ने अपना फोन भी बंद कर दिया है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण धोखाधड़ी में दर्ज किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जिले में रसोई गैस पेट्रोल डीजल की आपूर्ति सुचारु,कमी की अफवाहों से बचें

March 26, 2026

सरकार शैक्षणिक उन्नयन के लिए कर रही अनवरत काम-पटेल

March 26, 2026

आवारा पशु को बचाने के चक्कर में बाइक फिसली,मौत

March 26, 2026

महिला और किशोरी ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

March 26, 2026

रोजा इफ्तार पार्टी के फोटो वायरल मामले में दो बंदी गिरफ्तार।

March 26, 2026

लोडिंग टैक्सी ने ली बाइक सवार दो युवकों की जान

March 26, 2026

युवती की संदिग्ध मौत पर मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम,युवक हिरासत में

March 26, 2026

मालीराम पारीक बने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के विशिष्ट लोक अभियोजक

March 26, 2026

परिवार शादी में गांव गया चोरों ने लाखों के जेवर व चांदी के बर्तन चुराए

March 26, 2026