मौसम की मेहर से मारवाड़ में मावठ

ठंडी हवाओं और बारिश की बोछारों से बढी ठंडक

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मौसम की मेहर से मारवाड़ में मावठ।राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर पलटी मार दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश,तेज हवाओं और तापमान में उतार-चढ़ाव को लेकर चेतावनी जारी की है। इसके चलते कल रात से जोधपुर संभाग में भी हवाएं तेज गति से चलनी लगी और आज अल सुबह शहर के अधिकांश हिस्सों में मावठ हुई।

बरसात होने के साथ ही पिछले एक सप्ताह से कम हुई सर्दी ने वापस अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। शहर में रात को तेज आंधी चली और आज अल सुबह ही अधिकांश इलाकों में बरसात शुरू हो गई। कहीं बुंदाबांदी तो कहीं पर तेज बौछारों के साथ बारिश ने अपना रूप दिखाया। मंडोर से लेकर झालांमंड और मंडोर से लेकर बाड़मेर रोड़ तक बरसात हुई।

मंडोर,कुडी भगतासनी,झालामंड, पाल, डीपीएस सर्किल,डालीबाई मंदिर क्षेत्र में बरसात हुई। इस दौरान कई इलाको में बिजली भी गुल हो गई थी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में गुरुवार से एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है,जिसका असर 26 जनवरी तक देखने को मिलेगा। इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश,मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार तेज हवाएं चली और आगे भी चल सकती हैं।

भारी मात्रा में नामी कंपनीज के नाम से नकली घी के टीन मिले

मौसम विभाग ने 22 जनवरी को बीकानेर,चूरू,हनुमानगढ़, जैसलमेर, फलौदी और श्रीगंगानगर में मेघगर्जन, वज्रपात और 30-40 किलो मीटर प्रति घंटा की स्पीड से झोंकेदार तेज हवाओं के चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। 23 जनवरी को अलवर, भरतपुर,डीग, धौलपुर,झुंझुनूं,खैरथल-तिजारा, कोटपूतली- बहरोड,सीकर,बीकानेर, चूरू,हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में मेघगर्जन,वज्रपात और 40-50 किलो मीटर प्रतिघंटा की स्पीड से झोंकदार तेज हवाओं के चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

Related posts:

नगरीय निकायों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव आगामी आदेश तक स्थगित

September 14, 2026

जोधपुर में वार्ड 50 के बूथ संख्या 338 पर 16 सितंबर को होगा पुनर्मतदान

September 14, 2026

भाजपा कांग्रेस को 44 -44 और 11सीटें निर्दलीय खाते में 1 का परिणाम बांकी

September 14, 2026

अब तक जारी परिणाम में भाजपा 25 पर,22 पर कांग्रेस और 3 पर निर्दलीय विजेता

September 14, 2026

पॉलिटेक्निक कालेज में शुरू हुई मतगणना

September 14, 2026

100 वार्डों के 385 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज

September 14, 2026

राजस्थान की जनता ने ट्रिपल इंजन की सरकार का जनादेश दिया: पूनिया

September 14, 2026

निकाय चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत का दावा

September 14, 2026

ऑनलाइन लिंक भेजकर व्यवसायी के खाते से उड़ाए 71 हजार रुपए

September 14, 2026