राईकबाग पुल से गिरी लोडिंग टैक्सी चालक परिचालक सुरक्षित

  • बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हादसा
  • बारिश के चलते अनियंत्रित होकर पुल से गिरी
  • साल भर पहले इसी जगह ट्रक गिरा था

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राईकबाग पुल से गिरी लोडिंग टैक्सी चालक परिचालक सुरक्षित। शहर के राईका बाग स्थित पुल से शुक्रवार अलसुबह बारिश के बीच एक कार्गों लोडिंग टैक्सी अचानक नीचे गिर गई। चालक अपने से आगे चल रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में था तब वह अनियंत्रित हो गई और पुल की रेलिंग तोडक़र नीचे जा गिरी। चालक परिचालक को मामूली चोट आई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाद में क्रेन की मदद से गाड़ी को सीधा करवाया। केस दर्ज नहीं हुआ है। किसी के द्वारा रिपोर्ट दिए जाने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।उदयमंदिर थाने के सबइंस्पेक्टर मनोज ने बताया कि सुबह सात बजे सूचना मिली कि एक कार्गों लोडिंग टैक्सी मोहनपुरा पुल से नीचे गिरी है। इस पर पुलिस वहां पहुंची।

वक्त घटना बारिश हो रही थी। लोडिंग का चालक और परिचालक लेकर केएन कॉलेज की तरफ जा रहे थे। आंरभिक पड़ताल में सामने आया कि इनके आगे एक बाइक सवार चल रहा था,जिसे बचाने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग को तोड़ गिर गई।

एसआई मनोज के अनुसार लोडिंग टैक्सी में चालक नागौर जिले के डोगियाल का समंदर सिंह पुत्र भगवान सिंह एवं परिचालक धौलपुर के डोमई निवासी मेहराबन मीणा सवार था। हालांकि उनके मामूली चोट लगी है। किसी ने इसमें रिपोर्ट नहीं दी है। गाड़ी को बाद में क्रेन बुलाकर सीधा करवाया गया।

संसदीय राजभाषा समिति ने जोधपुर रेल मंडल को दिए तीन प्रमाण-पत्र

साल भर पहले भी हादसा,ब्लैक स्पॉट की लिस्ट में 
गौरतलब है कि यहां पर साल भर पहले भी एक ट्रक हादसे का शिकार हुआ था। वह भी पुल से नीचे गिरा था हालांकि उसमें भी किसी की जान नहीं गई थी। मगर उक्त स्थान ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित किए जाने की जरूरत है। दो तीन बार हादसे हो चुके हैं।

Related posts:

विशाखापट्टनम गाड़ी से 5.21 लाख का 10.430 किग्रा.गांजा बरामद

July 27, 2026

कारगिल विजय सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान का अमर प्रतीक-राज्यपाल

July 27, 2026

कुड़ी भगतासनी में 98.98 लाख के विद्यालय भवन का शिलान्यास

July 27, 2026

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शिशु एवं बालिका गृह का किया निरीक्षण

July 27, 2026

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया मण्डोर व कायलाना का अवलोकन

July 27, 2026

तीनों विधानसभा के बूथों पर सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

July 27, 2026

आत्मजागरण का मार्ग प्रशस्त करने की सशक्त जीवनदृष्टि है सत्संग-राज्यपाल

July 27, 2026

शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज का सावन महोत्सव 16 अगस्त को

July 27, 2026

एसी से निकल रहे पानी को लेकर परिवार पर हमला

July 26, 2026