ससुराल में महिला की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे पर लटकाने का आरोप

जोधपुर, शहर के निकटवर्ती मतोड़ा स्थित निबों का बास में रहने वाली एक विवाहिता की सोमवार को अपने ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि उसे मारकर फंदे पर लटकाया गया है। इस बारे में ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मतोड़ा थाने में केस दर्ज करवाया गया है।

मृतका के पिता प्रकाश गवारिया भदवासिया निवासी ने बताया कि उसकी पुत्री 24 साल की सीमा उर्फ नर्मदा की शादी 6 साल पहले मतोड़ा में निंबों का बास निवासी जगमालराम के साथ की गई थी। शादी के बाद उनके दो संतानें हुई थी। मगर ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करते आ रहे थे। शुक्रवार को उसकी पुत्री सीमा को ससुराल भेजा गया था। ससुराल के लोग उससे 50 हजार रूपयों की मांग कर रहे थे। पहले 15 हजार रूपए भी दिए गए थे।

पीडि़त प्रकाश गवारिया ने बताया कि उसकी पुत्री की सोमवार को मौत की खबर मिलने पर वह मतोड़ा गया था। जहां बताया गया कि उसकी मौत फंदा लगाने से हुई है। मगर उसका आरोप है कि उसकी पुत्री का ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए मारने के साथ फंदे पर लटकाया है। शव का आज दोपहर बाद मथुरादास माथुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews