Doordrishti News Logo

बीएड की तैयारी कर ही छात्रा ने रूम में लगाया फंदा

  • फंदा लगाने से पहले फोन पर की बहन से बात
  • रूम पर पहुंची बहन को लगा पता -शव परिजन को सुपुर्द

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बीएड की तैयारी कर ही छात्रा ने रूम में लगाया फंदा। शहर के बलदेव नगर स्थित गली नंबर 2 में रहने वाली एक छात्रा ने रविवार की सुबह अपने रूम पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह बीएड की तैयारी कर रही थी और यहां पर किराए पर रहती थी। सुसाइड से पहले अपनी बहन से फोन पर बात की थी। बाद में बहन रूम पर पहुंची तब घटना का पता लगा। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को कार्रवाई उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।

15 ग्राम स्मैक के मामले में आरोपी को 2 साल का कठोर कारावास

देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि मूलत: जैसलमेर के भिणियाना स्थित मावड़ा हाल बलदेव नगर गली नंबर 2 में किराए पर रहने वाली 21 साल की गीता पुत्री मूलाराम ने सुबह अपने कमरे दुपट्टे से फंदा लगा लिया। फंदे पर लटकने के लिए उसने गैस सिलेण्डर को नीचे रखा था। उसकी घटना से कुछ समय पहले बहन जो एलएलबी करती है उससे बात हुई थी। बहन भी यहां जोधपुर में हॉस्टल में अध्ययनरत है। बाद में गीता की बहन उसके रूम पर पहुंची तब कमरा बाहर से बंद मिला। इस पर नजदीक में कारपेंटर को बुलाकर दरवाजा तुड़वाया गया। गीता फंदे पर लटकी मिली। उसे तत्काल फंदे से उतार कर एडीएम अस्पताल लेकर गए,मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।

थानाधिकारी सोमकरण के अनुसार मृतका गीता बीएड की तैयारी कर रही थी। उसके पिता को बाद में फोन कर बुलाया गया। शव को पोस्टमार्टम करवा सुपुर्द किया गया। इस बारे में मर्ग दर्ज किया गया है। कमरें से सुसाइड नोट नहीं मिला है। फोन को चैक किया जा रहा है।

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026