Doordrishti News Logo

प्रदेश में सरकार का इकबाल कहां बचा,शर्मा पहली बार सीएम बने हैं अच्छी सरकार चलाएं-गहलोत

जोधपुर,प्रदेश में सरकार का इकबाल कहां बचा,शर्मा पहली बार सीएम बने हैं अच्छी सरकार चलाएं-गहलोत। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज प्रदेश सरकार का इकबाल खत्म हो गया है। प्रदेश में सरकार का इकबाल कहां बचा है। शर्मा पहली बार सीएम बने हैं तो उन्हें अच्छी तरह से सरकार चलानी चाहिए।

सरकार तो विपक्ष की बात सुनने को तैयार ही नहीं है। गहलोत आज जोधुपर प्रवास पर पहुंचे और एयरपोर्ट पर मीडिया से मुखातिब हुए। बाद में ठेकेदार केशुसिंह गहलोत के निधन पर पुष्पांजलि में चले गए। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार कोई फैसले नहीं ले पा रही है। हर बार पिछली सरकार पर दोषारोपण कर रही है। अगले महिने सरकार को एक साल होने को है,एक साल में इस सरकार ने क्या फैसले लिए हैं जनता सवाल पूछेगी।

ये भी पढें – हाईकोर्ट के नए भवन निर्माण में आई लापरवाही सामने,कंपनी के खिलाफ केस दर्ज

उन्होंने कल एसडीएम को थप्पड़ मारे जाने के सवाल पर कहा कि यह स्थिति अच्छी नहीं है। आज सरकार का इकबाल कहां है? उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए की जनता का भला हो,विपक्ष की बात को सुनें। यही डेमोक्रेसी है। मगर भाजपा वाले विपक्ष की बात सुनने का तैयार ही नहीं हैं। जोधपुर शहर में हुए अनिता चौधरी हत्याकाण्ड पर पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। पूरे प्रदेश में यही हालात है।

उन्होंने कहा कि सीएम पहली बार पर्ची से बने हैं,तो उन्हें चाहिए कि वे जनता का भला करें और अच्छी सरकार देवें। राजनाथ सिंह ने जब वसुंधराजी के पर्ची दिखाई फिर बाद में उन्होंने वसुंधराजी को देखा तक नहीं। गहलोत ने कहा कि सरकार विपक्ष को भी साथ लेकर चले और अच्छी सरकार देने चाहिए।

कई जिलों एवं नगर पालिकाओं को खत्म करने की बात पर उन्होंने कहा कि सरकार फैसले नहीं ले पा रही है। उनकी बनाई योजनाओं को बंद करने का काम कर रही है। क्या – क्या योजनाएं बंद की गई है,वे जल्द ही इस बारे में फीडबैक लेकर विचार विमर्श करेंगे और जल्द ही जनता के सामने लाएंगे।

ये भी पढें – एम्स के बर्न व प्लास्टिक सर्जरी विभाग में एस्थेटिक सर्जरी मीट आयोजित

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026