शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 2 अप्रैल को जलापूर्ति बाधित रहेगी
जोधपुर, प्रस्तावित 70 दिनों की इंदिरा गांधी नहर बंदी व ग्रीष्मकाल के लिये जल भण्डारण तथा फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस, पाईप लाईनों के अति आवश्यक रखरखाव व सफाई के लिये 1 अप्रैल को रात 8 बजे से 2 अप्रैल की रात 8 बजे तक कायलाना पम्प हाउस एवं सुरपुरा फिल्टर हाउस तथा 1 अप्रैल को रात्रि 12 बजे से 2 अप्रैल की रात्रि 12 बजे तक चौपासनी फिल्टर हाउस तथा 2 अप्रैल की प्रातः 8 बजे से 3 अप्रैल प्रातः 8 बजे तक झालामण्ड एवं तखत सागर फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रो में जलापूर्ति बन्द रहेगी। इसलिए जोधपुर शहर के सभी क्षेत्रों में 2 अप्रैल को होने वाली जलापूर्ति 3 अप्रैल को तथा 3 को होने वाली जलापूर्ति 4 अप्रैल को की जाएगी।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर वृत जोधपुर के अधीक्षण अभियंता जगदीश चन्द्र व्यास ने बताया कि इस अवधि में शहर में स्थित मुख्य चिकित्सालयों एवं क्वारंटाइन केन्द्रों में उनकी आवश्यकता के अनुरूप जलापूर्ति की जाएगी। झालामण्ड एव तखत सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्र सरस्वती नगर एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 2 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 3 अप्रैल को की जाने वाली जलापूर्ति 4 को एवं 4 अप्रैल को की जाने वाली जलापूर्ति 5 अप्रैल को होगी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

पुनर्मतदान स्थगित दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार

टेण्डर लेने वाली फर्म से धोखाधड़ी का आरोप

महिला का जेवरात से भरा हैंडबैग गिरा पुलिस ने ढूंढकर दिलाया

जोधपुर की अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों का सम्मान

आशियाना अमरबाग के चुनाव संपन्न,लोकेश चौधरी बने अध्यक्ष

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान पर भाजपा की बैठक

