Doordrishti News Logo

जमीनों की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाने वाला वांछित इनामी गिरफ्तार

  • बाप बेटे ने मिलकर खोला था कार्यालय
  • आरोपी पर पांच हजार का था इनाम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जमीनों की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाने वाला वांछित इनामी गिरफ्तार। शहर की उदयमंदिर पुलिस ने पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाप बेटे ने मिलकर थाना क्षेत्र में एक कार्यालय खोला था और जमीनों के फर्जी पावर ऑफ अटार्नी बनाकर दिए थे। एक माह पहले डीसीपी पूर्व की तरफ पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। इनके खिलाफ काफी शिकायतें पुलिस को मिली हैं।

नाबालिग को पूना से दस्तयाब कर लाई पुलिस

उदयमंदिर थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि छीपा कॉलोनी नागौरी गेट हाल सिंधी साहबजादों का मोहल्ला नागौरी गेट निवासी मो.आसिफ पुत्र मो.इमरान को गिरफ्तार किया गया। उस पर डीसीपी पूर्व की तरफ से एक महिने पहले पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था।

थानाधिकारी खोजा ने बताया कि आरोपी पिता पुत्र ने मिलकर एक कार्यालय खोला था। जहां पर फर्जी पावर ऑफ अटार्नी से दस्तावेज दिए थे।आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। आरोपी के बारे में मंगलवार को जानकारी मिली कि वह पावटा क्षेत्र में आया है, इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।