नाबालिग को पूना से दस्तयाब कर लाई पुलिस
- दुष्कर्म का केस दर्ज
- तीन गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नाबालिग को पूना से दस्तयाब कर लाई पुलिस। जिला पश्चिम में 19 मई को नाबालिग लापता हो गई थी। जिस पर परिवार की तरफ से अपहरण में केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने नाबालिग का पता लगाकर उसे पूना से दस्तयाब किया। आरोपी के साथ सहयोग करने वाले दो अन्य को भी पुलिस ने अब गिरफ्तार किया है। पॉक्सो एवं दुष्कर्म में केस दर्ज किया गया है।
म्यूल एकाउंट से आरोपी के खाते में आए 1.53 लाख, गिरफ्तार
जिला पश्चिम के पुलिस निरीक्षक ने बताया कि 19 मई को एक किशोरी लापता हो गई थी। उसके परिजन ने संदेह जताते हुए अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद किशोरी की लोकेशन निकाली वह पूना मिली। इस पर पुलिस ने तीन दिन पहले उसे पूना से दस्तयाब किया।
मामले में मुख्य आरोपी खारिया मीठापुर निवासी अल्ताफ पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। उसके साथ में दो अन्य युवकों भूंडाराम एवं सद्दाम को भी गिरफ्तार किया गया है। इन पर सहयोग का आरोप लगा है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
