Doordrishti News Logo

घर में घुसकर डकैती करने वाला वांछित इनामी बदमाश गिरफ्तार

  • शास्त्रीनगर में हुई थी डकैती
  • अब तक छह लोग गिरफ्तार
  • एक की तलाश अब भी

जोधपुर, शहर के शास्त्रीनगर स्थित ए सेक्टर में गत वर्ष नवंबर में एक घर में पिज्जा ऑर्डर के बहाने डकैती करने वाला इनामी वांछित आरोपी सोमवार को पुलिस के हाथ लग गया। उसे पाली पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से अब पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में अब तक छह लोग गिरफ्तार कर लिए गए है। सातवें की तलाश जारी है।

थानाधिकारी जोगेंंद्र सिंह ने बताया कि गत वर्ष 10 नवंबर को सेक्टर ए- 275 निवासी अर्पित कोठारी पुत्र महावीर कोठारी के घर में कुछ बदमाशों ने पिज्जा ऑर्डर के बहाने घुसकर डकैती की थी। इसमें वे डेढ़ दो लाख रूपयों के साथ हीरे की दो अंगुठियां लूट कर ले गए थे। पुलिस ने प्रकरण में पांच लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। जो अभी न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे है।

प्रकरण का वांछित अभियुक्त पाली के मारवाड़ जंक्शन बाडवा निवासी बाबूलाल पुत्र सोनाराम देवासी पर गिरफ्तारी के लिए पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। इसके आज पाली में पणिहारी चौराहा के पास में होने की जानकारी पर पाली सदर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्य आरोपी हंसराज पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। प्रकरण में कुल सात लोगों का हाथ होना सामने आया था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: