घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने रुकवाया रपट का काम

प्रशासन को दी शिकायत

जोधपुर/लूणी(दूरदृष्टीन्यूज),घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने रुकवाया रपट का काम। लूणी विधान सभा क्षेत्र के राजपुरिया गांव जाने वाले मार्ग पर लूणी नदी पर बन रही रपट में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग को लेकर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवा कर विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में नदी से निकाली गई खारी बजरी और खारे पानी का उपयोग किया गया,जिससे रपट की दीवारों से सीमेंट झडऩे लगी है और कई स्थानों पर दरारें भी दिखाई देने लगी हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी कई बार शिकायत की जा चुकी है। गांववासियों ने जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की थी,लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हुआ। उल्लेखनीय है कि यह निर्माण कार्य पिछले करीब 15 महीनों से चल रहा है।

गाड़ी से बैटरियां चोरी केस दर्ज

ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग गांव के आवागमन का मुख्य रास्ता है और इसके आसपास कोई वैकल्पिक व सुगम रास्ता भी उपलब्ध नहीं है,जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विरोध की सूचना पर लूणी के एक्सईएन मोहम्मद शरीफ मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने घटिया कच्ची मिट्टी हटवाकर कंकरी डालकर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत स्थानीय विधायक जोगाराम पटेल को भी दी है और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026