Doordrishti News Logo

सत्य के प्रति आस्था का प्रतीक है विजयदशमी पर्व-मुख्यमंत्री

  • मुख्यमंत्री का जोधपुर दौरा
  • मुख्यमंत्री ने जोधपुर के रावण का चबूतरा पहुंचकर देखा रावण दहन

जोधपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को जोधपुर के रावण का चबूतरा मैदान में जय श्रीराम के नारों के बीच रावण दहन किया। इससे पूर्व उन्होंने पूर्व सांसद गजसिंह के साथ श्रीराम जी की सवारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली और सुख- समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर महापौर कुंती देवड़ा,वनीता सेठ सहित जोधपुर के हजारों लोग उपस्थित थे।

गहलोत प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने कहा था कि सत्य ही ईश्वर है। हम भी इसी को मानते हैं और उसी रूप में दशहरा के पर्व को मनाते हैं। आज इस पर्व को मनाने के लिए देश के कोने- कोने में जो माहौल और उत्साह है, वह सत्य के प्रति आस्था का प्रतीक है। मेरा सभी प्रदेश वासियों के लिए संदेश है कि सत्य के प्रति इसी आस्था को बनाए रखें। आपसी सौहार्द,प्रेम और भाईचारे के साथ प्रदेश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाएं।

vijayadashami-festival-is-a-symbol-of-faith-in-truth-chief-minister

जल्द शुरू होंगे शहरी ओलंपिक

मुख्यमंत्री जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल के सफल आयोजन के बाद अब प्रदेश में शीघ्र ही राजीव गांधी शहरी ओलंपिक की शुरूआत होने जा रही है। हमारी मंशा है कि इंदिरा गांधी जयंती से खेलों के आयोजनों की शुरूआत की जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण ओलंपिक में हर वर्ग ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। लगभग 30 लाख लोगों ने पंजीयन कराकर मैदान में बिना किसी भेदभाव के खेल भावना का परिचय दिया। इसी उत्साह के साथ अब शहरों में भी खेलों का आयोजन किया जाएगा।

vijayadashami-festival-is-a-symbol-of-faith-in-truth-chief-minister

गहलोत ने कहा कि आयोजन को लेकर शहरी निकायों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। हमें पूरा विश्वास है कि शहरी ओलंपिक में भी वैसा ही उत्साह देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए संकल्पित होकर अहम निर्णय ले रही है। प्रदेश में खेल मैदानों का विकास करने के साथ ही खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

युवाओं को समर्पित होगा अगला बजट

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में पहली बार राजस्थान में किसानों के लिए अलग से कृषि बजट प्रस्तुत किया गया। अब आगामी बजट युवाओं को समर्पित होगा। गहलोत ने प्रदेश के युवाओं और हर वर्ग से आहवान किया कि वे अगले बजट के लिए अपने सुझाव भेजें,ताकि युवाओं के लिए अहम फैसले लिए जा सकें। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि आमजन से प्राप्त सुझावों को बजट में शामिल किया जाए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

August 9, 2026

You missed