Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की बासनी पुलिस ने शनिवार को दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की आठ बाइक जब्त किया है। गाडिय़ां अलग अलग स्थानों से चोरी होना सामने आया है। पकड़े गए अभियुक्तों से पुलिस गहन पूछताछ में जुटी है।

थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि 12 अगस्त को सांगरिया रोड निवासी सज्जनराम की ओर से रिपोर्ट दी गई। जिसमें बताया कि उसके घर के बाहर खड़ी बाइक कोई चोरी कर ले भागा। लगातार वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस ने एक अलग टीम का गठन किया। जिस पर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जिस पर पुलिस की टीम ने रवि उर्फ रविन्द्रनाथ पुत्र मोहन और श्रवणनाथ उर्फ दुर्गानाथ पुत्र भगानाथ को गिरफ्तार किया।

अभियुक्तगण आले दर्जे का बदमाश व नशे के आदी है। जो नशे की पूर्ति के लिये बासनी व अन्य क्षेत्र में अलग अलग स्थानो पर जाकर मोटरसाईकिले चोरी करते तथा सस्ते दामों पर महंगी गाडिय़ा बेच देते थे। पुलिस की टीम ने आरोपियों के पास से चोरी की 8 बाइक बरामद की है।

ये भी पढें – युवक-युवती ने की कायलाना झील में कूद कर आत्महत्या

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026