Doordrishti News Logo

मोहन कंवर को उप राष्ट्रपति लोकसभा अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत के आवास पर शोकसभा

नई दिल्ली, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की माता मोहन कंवर की पुण्य स्मृति में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। दिल्ली में श्रद्धांजलि सभा केंद्रीय मंत्री शेखावत के 12, अकबर रोड स्थित आवास पर आयोजित हुई।

मोहन कंवर जी को श्रद्धांजलि देने वालों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सूचना प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा, कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला,सड़क एवं राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, प्रहलाद जोशी, फग्गन सिंह कुलस्ते, पंकज चौधरी, बिश्वेश्वर टुडू, वी. मुरलीधरन, एल.मुरुगन, श्याम जाजू, पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, ओसियां के पूर्व विधायक पूर्व मुख्य सचेतक भैराराम सियोल, जोधपुर शहर भाजपा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, जोधपुर दक्षिण की महापौर वनिता सेठ, महामंत्री देवेंद्र सालेचा, ज़िला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, ज़िला महामंत्री करणी सिंह खींची, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री शशि प्रकाश प्रजापत, राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन अध्यक्ष नाथू सिंह राठौड़,भरतपुर से जगत सिंह, अनिल अग्रवाल, रमेश बिधुड़ी समेत कई गणमान्य लोग पहुंचे। इसके अलावा सन्त,जनप्रतिनिधियों,भाजपा नेता, प्रतिष्ठित नागरिकों, गणमान्य लोगों एवं जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारी, कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। दिल्ली के आलावा हरियाणा पंजाब राजस्थान से भी बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने दिल्ली स्थित निवास स्थान पहुंचे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026