Doordrishti News Logo

वाहन चोर गिरफ्तार,चोरी की एक बाइक भी बरामद

  • नशा पूर्ति के लिए चुराने लगा बाइक,
  • अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ

जोधपुर,वाहन चोर गिरफ्तार,चोरी की एक बाइक भी बरामद। कमिश्नरेट की महामंदिर पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उससे चोरी की एक बाइक भी बरामद की गई है। उसने नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक चुराई थी। महामंदिर थानाधिकारी शिवलाल ने बताया कि हनुमान नगर नारनाडी निवासी दिलीप ने गत 11 अप्रेल को अपनी एक बाइक खेतसिंह बंगला सर्कल के पास इंडसइंड बैंक के सामने खडी की थी। वह एटीएम से रुपए निकलवाने के लिए गया तब पीछे से अज्ञात वाहन चोर उक्त बाइक चोरी कर ले गया।

यह भी पढ़ें – डबल मुनाफे का लालच देकर लाखों की ठगी

इस चोरी का खुलासा करने के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा तकनीकी संसाधनों,सीसीटीवी फुटेज व अभय कमांड कन्ट्रोल से बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए वाहन चोर हंसलाव का बेरा मंडोर निवासी नयन टाक पुत्र लक्ष्मीनारायण को दस्तयाब कर पूछताछ की तो उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। इसके बाद उसकी निशानदेही से चोरी की बाइक बरामद की गई। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी नशेड़ी है,जो शहर में अलग-अलग जगहों पर मजदूरी का कार्य करता है तथा नशे की लत पूरी करने व शौक मौज के लिए मौका देखकर दुपहिया वाहनों में मास्टर चाबी का प्रयोग कर चोरी कर लेता हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed