Doordrishti News Logo

गौमाता का वैक्सीनेशन होना चाहिए- श्रेणीक जैन

जोधपुर, कोरोना की पहली लहर के कहर के बीच जब बाजार बंद थे और लोग घरों में कैद थे, तब फ्रंट लाइन वर्कर बीच सड़क़ पर खड़े होकर पलायन करते दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे थे। तब दूसरी तरफ मुबंई के कुछ व्यापारी एकजुट होकर भूख प्यास से बिलखते बेजुबान जानवरों की सेवा में जुठकर सेवा का जज्बा दिखाते हुए अपना फर्ज निभा रहे थे। ये वे व्यापारी थे जो दिनरात गौ सेवा में लगे रहते हैं और प्रत्येक पूनम को गौशालाओं में जाकर बेजूबान जानवरों को लापसी परोस कर सेवा करते नजर आते हैं।

मुबंई के डि-लाई रोड यंग जीव दया जैन ग्रुप और तखतगढ़ युवा मंच के बैनर तले हर घर में एक गाय हो और गांव-गांव में गौशाला हो अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से जुड़े ग्रुप के सदस्य जहां घर-घर से एक रोटी गाय के नाम एकत्रित कर रहे हैं वहीं प्रत्येक पूर्णिमा के दिन गौशालाओं में जाकर गौ माता को लापसी परोस रहे हैं। ग्रुप के संयोजक श्रेणीक जैन के अनुसार इस बार भी गौ माता के लिए घर-घर पहुंचकर रोटी एकत्रित की गई। 500 किलो लापसी तैयार कर जानवरों को खिलाई गई।

जैन ने बताया कि ग्रुप पिछले लंबे अरसे से गौ माता की सेवा जुटा है और समय-समय पर गौशालाओं में जाकर सेवा दे रहा है। ग्रुप के सहयोग से हर पूर्णिमा लापसी की व्यवस्था के साथ-साथ बीमार गौमाता का इलाज भी किया जाता है। कोरोना काल में जब बीच सड़क़ यह बेजुबान जीव भूख प्यास से तड़प रहे थे तब ग्रुप के सदस्य श्रेणीक जैन (बांकली) व सुरेश पटवारी ने टीम के साथ ढाल बनकर बेजुबान जीवों को बेमौत मरने से बचाया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026