Doordrishti News Logo

रेलकर्मी कामकाज में हिंदी का प्रयोग करें-पांडेय

रेलवे ने मनाया विश्व हिंदी दिवस

जोधपुर, मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने रेलकर्मचारियों से राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया है। सोमवार को विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष में जोधपुर रेल मंडल के राजभाषा विभाग की ओर से रेलवे सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पांडेय ने कहा कि आज सूचना प्रौद्योगिकी,इंटरनेट और व्यापार से दुनिया वैश्विक से स्थानीय हो गई है। हिंदी इन तीनों क्षेत्रों में दुनिया के युवाओं को जोड़ रही है और यही युवा शक्ति हिंदी की असली ताकत हैं। रेलवे के अलावा अन्य विभागों को भी जहां तक संभव हो हिंदी में काम करने का प्रयास करना चाहिए।

पांडेय ने रेल कर्मचारियों के साथ – साथ अधिकारियों से भी हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया। उन्होंने हिंदी में काम करने वाले कार्मिकों को उचित प्रोत्साहन की आवश्यकता जताई। प्रारम्भ में हिंदी राजभाषा अधिकारी शिवचरण बैरवा ने राजभाषा हिंदी के महत्व, इसके प्रचार-प्रसार और हिंदी दिवस मनाने के औचित्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मण्डल के समस्त अधिकारी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

खड़े ट्रेलर में घुसा दूसरा ट्रेलर ड्राइवर की मौत

September 20, 2026

हाईकोर्ट पहुंचा नागौर में एसपी पद खाली रहने का मामला

September 20, 2026

राजस्थान में आईवीएफ क्लीनिकों के पेडिंग पंजीकरण आवेदन पर हाईकोर्ट सख्त

September 20, 2026

राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन में बड़ा फेरबदल

September 20, 2026

हादसे में मृत पुलिसकर्मी के परिवार को एक दिन के वेतन की आर्थिक मदद

September 20, 2026

भाजपा ने प्रसन्नचंद मेहता और कांग्रेस ने राजेंद्र सोलंकी को बनाया प्रत्याशी

September 19, 2026

RPSC में तीन चिकित्सकों का सहायक प्रोफेसर पद पर चयन

September 19, 2026

एंडोक्राइन सोसायटी की कॉन्फ्रेंस में देशभर के हार्मोन रोग विशेषज्ञ होंगे शामिल

September 19, 2026

स्काउट प्रशिक्षण से जीवन की चुनौतियों से लड़ने की मिलती है ताकत: इंदा

September 19, 2026