Doordrishti News Logo

लड़की भगाने पर घर में घुसकर बेजा तोड़फ़ोड़

जोधपुर, शहर के सूरसागर बड़ी भील बस्ती में रविवार को एक परिवार के साथ मारपीट कर घर में बेजा तोड़फ़ोड़ की गई। संदेह है कि परिवार का एक युवक पास की एक लड़क़ी को रात्रि में अपने संग भगा ले गया। घर में तोड़फ़ोड़ की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। देर शाम तक इस बारे में दोनों की तरफ से मामले दर्ज कराए जा रहे थे। घर में खड़ी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

लड़की भगाने पर घर में घुसकर बेजा तोड़फ़ोड़

जानकारी के अनुसार सूरसागर में बड़ी भील बस्ती से रात को एक लड़क़ी लापता हो गई। इस पर लड़क़ी परिजन ने पास में ही रहने वाले युवक पर संदेह जताते हुए अपना रोष जाहिर करते हुए घर में घुसे और बेजा तोड़ फोड़ कर डाली। घर में खड़ी बाइक को भी नुकसान पहुंचाया। लड़क़ी के परिजन ने आरोप लगाया कि युवक उनके घर से लड़क़ी को भगा ले गया है। घटना की जानकारी मिलने पर सूरसागर पुलिस वहां पहुंची और मामला शांत करवाया। घर में घुसकर की गई मारपीट में एक दो लोग जख्मी भी हो गए। फिलहाल पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026