Doordrishti News Logo

जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह का मंगलवार का सुबह जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा शहर व देहात उत्तर- दक्षिण कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। शहर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, देहात उत्तर अध्यक्ष मनोहर पालीवाल, देहात दक्षिण अध्यक्ष जगराम विश्नोई, महापोर वनिता सेठ जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल ने केन्द्रीय मंत्री शेखावत और केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की अगवानी की। भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य जनप्रतिनिधि ने एयरपोर्ट से बाहर आने पर पुष्पगुच्छ भेंट करके और फूल मालाओं से स्वागत किया।

केन्द्रीय मंत्रियों का एयरपोर्ट पर स्वागत

दोनों केंद्रीय मंत्री जोधपुर के सभी कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधिगण से मिले। शेखावत ने सभी का केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से परिचय कराया। जोधपुर शहर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव जैन के नेतृत्व बड़ी संख्या में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत किया। दोनों मंत्रियो के एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री शैलाराम सारण, जिला उपाध्यक्ष नरेश सुराणा, अरविन्द बर्रा, विजय राजौरिया, मुकेश लोढ़ा, त्रिभुवन सिंह भाटी, भवानी प्रताप,गजेन्द्र मेवाड़ा, रमेश विश्नोई, महेन्द्र सिंह भाटी,भाजपा के जनप्रतिनिधि,वरिष्ठजन एवं भाजपा पदाधिकारी, मण्डल एवं मोर्चा अध्यक्ष और कार्यार्ता उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करे – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: