Doordrishti News Logo

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जोधपुर निवास पर चार घण्टे तक की जनसुनवाई

जोधपुर एयरपोर्ट पर शेखावत का महापौर वनिता सेठ ने की अगवानी

जोधपुर, पंजाब प्रदेश के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को जोधपुर में अपने आवास पर चार घंटे तक जन सुनवाई की। केन्द्रीय मंत्री शेखावत शुक्रवार को जोधपुर आए, उनका जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर जोधपुर दक्षिण की महापौर वनिता सेठ, भाजपा नेता अतुल भांसली, पार्षद अनिल प्रजापत, मोहित ओझा, अजय सिंह ने अगवानी कर स्वागत किया। बाद में निवास स्थान पर संसदीय क्षेत्र से आए गणमान्य लोगों से मुलाकात की। शेखावत ने दोपहर तीन बजे से शाम आठ बजे तक लोगों की समस्याओं को सुना और यथा संभव निराकरण का प्रयास किया।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जोधपुर निवास पर चार घण्टे तक की जनसुनवाई

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: