केंद्रीय राज्यमंत्री अठवाले शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर आएंगे
- जालौर के सुराणा गांव जाएंगे
- सुराणा गांव के मृतक छात्र के परिजन से मिलेंगे
- रात्रि विश्राम जोधपुर में करेंगे
- रविवार को अधिकारियों की मीटिंग लेंगे उसके बाद प्रेस कांफ्रेंस करेंगे
जोधपुर, केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री एन रामदास अठवाले जालोर में हुई छात्र की मौत के सिलसिले में शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर आएंगे। वे यहां से जालौर जाएंगे। वे जालौर के सुराणा गांव में दलित छात्र की हुई मौत के पीड़ित परिवार से मिलेंगे। माटी कला बोर्ड के पूर्व सदस्य अशोक झालामंड ने बताया कि केंद्रीय मंत्री रामदास अठवाले वायुयान से सुबह 11:20 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे यहां सर्किट हाउस जाएंगे। सर्किट हाउस से 11:45 बजे सड़क मार्ग से जालौर के सुराणा गांव के लिए प्रस्थान करेंगे। वे 1:50 बजे जालौर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। अठवाले सुराणा गांव में हुए दलित छात्र की मौत से पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए जाएंगे।
केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठवाले घटना स्थल का दौरा करेंगे। वहां से रात्रि 11 बजे पुनः जोधपुर सर्किट हाउस पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन रविवार को 12 बजे सर्किट हाउस में अधिकारियों की मीटिंग लेंगे। 12:30 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। अपराह्न 3 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
अशोक झालामण्ड ने बताया कि रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री एन रामदास अठावले ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। वे जालौर में दलित छात्रों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने आ रहे हैं। अठावले जालोर के राजपुरा गांव का दौरा भी करेंगें, जहां जालोर में दलित समुदाय के एक संत रबीनाथ ने आत्महत्या कर ली थी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

स्वदेशी जागरण मंच का प्रशिक्षण 25 से 27 नवंबर को

कार्तिक पूर्णिमा पर कल सजेगा विशेष दीवान

हाईवे पर ट्रेलर में लगी आग केबिन जलकर खाक

30.20 लाख का फ्रॉड आरोपी खुद पत्नी के स्थान पर बना नॉमिनी

50 लाख की लूट में हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग

पेट्रोल पंप की महिला कर्मी ने मालिक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

युवती पांच दिन से लापता

तीन श्रद्धालुओं की मौत 12 से ज्यादा लोग घायल

