Doordrishti News Logo

जोधपुर, झालावाड़ में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दरिंदगी की घटना पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहरा आक्रोश जताते हुए प्रदेश में बहू-बेटियों के साथ बढ़ते दुष्कर्म के मामलों पर चिंता जताई है। शेखावत ने कहा कि यह घटनाएं अब सिर्फ समाचार नहीं है। मैं पूछता हूं कि इन बेटियों का क्या अपराध है? इनकी सुरक्षा, इनका न्याय कहां है? इनके अस्तित्व के प्रति इतनी लापरवाही क्यों?

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि प्रतिदिन घटते ये अपराध राज्य की दुर्दशा का हाल हैं। राज्य के मंत्री अपनी विफलता को राजा भरत की कुंडली में भ्रष्टाचार का कारण बताते हैं तो कोई गांधी परिवार के फैलाए भ्रम की आवाज बनने में लगा है। इन सब के बीच, राज्य की बहू-बेटियां अपनी अस्मिता बचाने के लिए दर-दर भटक रही हैं, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के पास कोई उत्तर नहीं। पूरी सरकार मूक दर्शक बनी हुई है।

एक अन्य घटना का जिक्र करते हुए शेखावत ने कहा कि जयपुर जिले में पुलिस अफसर ही पीड़ित महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करता है। बारां जिले में दंपती को रोककर महिला के साथ गैंगरेप होता है। यह राजस्थान की कानून व्यवस्था का एक छोटा सा दृश्य है, लेकिन अफसोस है कि मुख्यमंत्री जी को यह दृश्य दिखाई नहीं देते।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026