केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 4 को रामदेवरा से करेंगे परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ

संभाग स्तर पर तैयारी कर रही भाजपा

जोधपुर,केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 4 को रामदेवरा से करेंगे परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ। राजस्थान में सुशासन व सत्ता परिवर्तन को लेकर रामदेवरा में 4 सितम्बर को भाजपा प्रदेश संगठन की योजना के तहत प्रस्तावित परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा जोधपुर संभाग की बैठक रविवार को जोधपुर इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन हॉल में हुई जिसमें मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर थी। इनके साथ केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,यात्रा प्रमुख राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, यात्रा सह प्रमुख विधायक जोगेश्वर गर्ग,प्रदेश महामंत्री व जोधपुर संभाग प्रभारी जगवीर छाबा,चुनाव प्रबंधन समिति प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारीया,प्रदेश मंत्री डॉ.महेन्द्र कुमावत,प्रदेश मंत्री अनन्तराम विश्नोई,पाली सांसद पीपी चौधरी,जालोर सांसद देवजी पटेल, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा मंचासीन थे।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में लागू नहीं हुई केंद्र सरकार की कई योजनाएं-भोलासिंह

बैठक का शुभारम्भ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन व राष्ट्रगाान के बाद शुरू किया गया। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने अतिथियों का दुपट्टा पहना कर स्वागत करते हुए उनका परिचय दिया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ने इस यात्रा को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से केन्द्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुॅंचाना है व कांग्रेस की विफलताओं का घर-घर जा कर बताना है। आमजन में महिलाओं के साथ दुराचार,बलात्कार, हत्या,पेपर लिक,युवा बेरोजगार, किसानों के कर्जमाफ,किसानों को समय पर बिजली नहीं मिलना, तुष्टीकरण की राजनीति के प्रति आक्रोश है। उन्होंने कहा यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी मोर्चों के कार्यकर्ता आज से ही काम पर लग जाएं। घर-घर जा कर पीले चावल बांटें,महिलाओं की टोली बनाएं, व्यापारी व किसानों की टोली बना कर इनके साथ बैठकें करें। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि इस यात्रा में कार्यकर्ताओं को मनोयोग से जुटना है। यात्रा गहलोत सरकार को हराने में अंतिम प्रहार के रूप में काम करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा के माध्यम से कांग्रेस के खिलाफ वातावरण बनाना है। कार्यकर्ताओं को समाज के विभिन्न वर्गों से चर्चा कर वातावरण निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में परिवर्तन यात्राएं चार जगहों से प्रारंभ होगी। इसकी शुरुआत रणथंभौर से दो सितम्बर को होगी। पश्चिमी राजस्थान में यह प्रसिद्ध तीर्थ स्थल रामदेवरा से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी सब की है। यात्रा सफल भी हो,इसका प्रभाव भी हो। इसमें अनुशासन भी बना रहे। यात्रा का उद्देश्य पूर्ण होना चाहिए।

इसे भी पढ़िए- सैनिक स्कूल झुंझुनूं आना मेरे लिए यादगार अनुभव-उपराष्ट्रपति 

यात्रा संयोजक सांसद राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि चार सितम्बर को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में रामदेवरा जैसलमेर से यात्रा प्रारम्भ होगी। यह यात्रा 18 दिन में 574 किलोमिटर चल कर जोधपुर संभाग,अजमेर व नागोर जिले की कुल 51 विधानसभा क्षेत्रों में जायेगी। इस यात्रा में भाजपा के केन्द्रीय मंत्री,विधायक,संभाग के भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता व आमजन भाग लेंगे। यात्रा के सह संयोजक विधायक जोगेश्वर गर्ग ने यात्रा की रूपरेखा व विभिन्न जिलों में निकलने वाली यात्रा की जानकारी दी। गर्ग ने यात्रा को सफल बनाने के लिए एक टोली का गठन किया गया है जिसमें मिडिया,सोशल मिडिया, आईटी,भोजन व्यवस्था,यातायात व्यवस्था,आवास व्यवस्था एवं प्रचार प्रसार सभा के प्रमुख को जिम्मेवारीयां सौंपी गईं। प्रदेश महामंत्री जगवीर छाबा ने कहा कि यह यात्रा सिर्फ प्रभारीयों की नहीं अपितु यह सामूहिक जिम्मेदारी का काम है। सभी को पूर्ण मनोयोग से जुटना होगा और यात्रा को सफल बनाने लिए लगना होगा।

जानिए कब मनाएं राखी- रक्षाबंधन 30 अगस्त को भद्रा के बाद मनाना ही शुभ रहेगा

चुनाव प्रबंधन समिति प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारीया ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से वर्तमान भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड फैंकना है।2023 में राजस्थान में हमें पूर्ण बहुमत से भाजपा का कमल खिलाना है। संचालन प्रदेश मंत्री अनन्तराम विश्नोई ने किया। बैठक में जोधपुर संभाग के प्रदेश पदाधिकारी,संभाग प्रभारी संगठन, संभाग सहप्रभारी संगठन, सांसद, विधायक,विधायक प्रत्याक्षी (2018), महापौर, उप महापौर,जिला प्रमुख, उपजिला प्रमुख,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक, निवर्तमान जिलाध्यक्ष, विशेष आमंत्रित सदस्य,जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष,जिला महामंत्री,पूर्व महापौर,पूर्व जिला प्रमुख,प्रधान,उप प्रधान सहित जोधपुर,पाली,बाडमेर, जेसलमेर,जालोरी, सिरोही, अजमेर एवं नागौर जिले के पदाधिकारी,जन प्रतिनिधि मौजुद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews