Doordrishti News Logo

दो युवक गिरफ्तार डेढ़ किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त,स्मैक के साथ एक अन्य गिरफ्तार

बीस दिन पहले खरीदी बोलेरो कैंपर में मादक पदार्थ की तस्करी

जोधपुर(डीडीन्यूज), दो युवक गिरफ्तार डेढ़ किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त,स्मैक के साथ एक अन्य गिरफ्तार। कमिश्ररेट पुलिस की तरफ से मादक पदार्थ और अवैध हथियारों की धरपकड़ की जा रही है। सांयकालीन और रात्रिकालीन गश्त में संदिग्ध वाहनों की तलाशी भी निरंतर चल रही है। रविवार को डांगियावास पुलिस ने एक नई बोलेरो कैंपर संदेह के आधार पर रुकवाया। बाद में गाड़ी की तलाश में डेढ़ किलो से ज्यादा अवैध डोडा पोस्त मिला। इसमें सवार दो युवकों को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें – भाविप सरस्वती नगर शाखा के वार्षिक चुनाव सम्पन्न

कैंपर 15-20 दिन पहले ही खरीद करना बताया जाता है। पुलिस ने गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। प्रशिक्षु आईपीएस एवं डांगियावास थानाधिकारी आसिमा वासवानी ने बताया कि पुलिस की तरफ से नाकाबंदी में संदिग्ध लोगों की चैकिंग की जा रही थी। तब डांगियावास कस्बे के सालवांकलां गांव में एक नई बोलेरो कैंपर को रूकवाया कर तलाशी ली गई।

उसमें बैठे युवक संदिग्ध लगने पर चैक किया गया। तब गाड़ी से 1 किलो 680 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। आईपीएस आसिमा वासवानी ने बताया कि इस पर उसमें सवार दो युवकों भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती निवासी अशोक पुत्र केसाराम जाट एवं गोदावास भोपालगढ़ निवासी मनीष पुत्र सहीराम जाट को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रथम दृष्टया पता लगा कि नई बोलेरो कैंपर 15-20 दिन पहले ही खरीद हुई है। जो मनीष जाट की होना प्रतीत हुआ है। फिलहाल अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। दूसरी तरफ कुड़ी भगतासनी पुलिस ने झालामंड में एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। उसके पास में 3 ग्राम से ज्यादा स्मैक बरामद हुई।

थानाधिकारी हमीरसिंह के अनुसार रविवार को झालामंड क्षेत्र में गश्त करते एक व्यक्ति संदिग्ध नजर आने पर उसकी तलाशी ली गई। उसके पास से 3.54 ग्राम स्मैक मिली। इस पर गुढ़ा विश्रोइयां बालाजी नगर निवासी हुकमाराम पुत्र हिम्मताराम विश्रोई को एनडीपीएस एक्ट मेें गिरफ्तार कर लिया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026