ज्वैलरी खरीद के बहाने पायजेब चुराकर ले जाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
- एक अन्य की तलाश जारी
- पायजेब जोड़ियां बरामद
जोधपुर(डीडीन्यूज),ज्वैलरी खरीद के बहाने पायजेब चुराकर ले जाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार। शहर के चौपासनी रोड पर आई एक ज्वैलरी शॉप पर खरीद के बहाने चांदी की पायजेबें चुराकर ले जाने के प्रकरण का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
इसे भी पढ़ेंगे – बच्चा स्कूल मां मंदिर गई चोरों ने दिनदहाड़े घर से आभूषण नगदी चुराई
प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि मुख्य रोड सूंथला निवासी गुलाब सिंह पुत्र मदनसिंह राजपुरोहित ने 20 मार्च को रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी एक ज्वैलरी शॉप कृष्णा ज्वैलर्स के नाम से मैन रोड पर ही है। जहां पर दिन में तीन महिलाएं खरीद के बहाने आई। कुछ देर तक सामान देखा और फिर वहां से 19 जोड़ी पायजेबें चोरी कर ले गई। उनके जाने के बाद सामान चैक किया तो पायजेबें नहीं मिली।
पुलिस ने मामले में अब आरोपी महिलाएं नट बस्ती मसूरिया की रहने वाली सुनिता नट और रइसा नट को पकड़ा है। इनके साथ एक अन्य महिला भी बताई जाती है,मगर वह हाथ नहीं लगी है। पुलिस ने चोरी की कुछ पायजेबें बरामद की हैं।
हर न्यूज़ का नोटिफिकेशन पाने के लिए वेबपेज के नीचे Bell🔔 के निशान पर क्लिक करके सब्सक्राइब करें।
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

