Doordrishti News Logo

जिंदा कारतूस एवं पिस्टल जब्त

जोधपुर, शहर के निकटवर्ती पीथावास स्थित रूड़क़ली गांव में दो दिन पहले शादी समारोह में बंदौली की रात को पिस्तौल लहराकर डांस करने वाले दो बदमाशों को आज डांगियावास पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। अब इनसे पूछताछ चल रही है।

डांगियावास थानाधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि 3 मार्च की रात को पीथावास गांव के रूड़क़ली में एक शादी समारोह में बंदोली रात को डीजे पर चल डांस में कुछ युवकों द्वारा पिस्टल लहराकर डांस करने का वीडियो वायरल हुआ था। इस पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची तब आरोपी अंधेरा का फ़ायदा उठाकर भाग निकले।

एएसआई सीपाराम की तरफ से केस दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्तों की तलाश में एक टीम एएसआई सीपाराम, हैडकांस्टेबल मदनलाल, कांस्टेबल प्रकाश, महेंद्र, पूनाराम, तेजाराम एवं शैतान की गठित की गई। थानाधिकारी ने बताया कि शनिवार को दो अभियुक्तों पीथावास डांगियवास निवासी संजय पुत्र बुलाराम विश्रोई एवं विष्णु पुत्र ओमप्रकाश विश्रोई को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस जब्त किया गया है।

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026