Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के मंडोर स्थित ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। जबकि खेड़ापा में डंपर चालक की लापरवाही ने युवक की जान ले ली। घटना में पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंपे।

मंडोर पुलिस ने बताया कि मूलत: सोनीपत हरियाणा हाल जोधपुर निवासी संदीप कुमार अपनी बाइक लेकर मंडोर ओवर ब्रिज से निकल रहा था। तब किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। उसकी पत्नी मंडोर रोड स्थित एफडीडीआई में कार्यरत बताई जाती है। मृतक के रिश्तेदार राजेंद्र सिंह की तरफ से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई। दूसरी तरफ खेड़ापा पुलिस ने बताया कि नागौर जिले के भेड़ पाचोड़ी निवासी जेता राम पुत्र रेडाराम विश्रोई ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका पुत्र बाइक लेकर सोयला से निकल रहा था। तब एक डंपर के चालक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में उसके पुत्र की मौत हो गई। खेड़ापा पुलिस अब जांच में लगी है।

यह भी पढ़ें – तलाक सुदा को चार साल तक लिव इन में रखा, सामूहिक दुष्कर्म चलता रहा

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लीकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026