Doordrishti News Logo

रीट घोटाले की सीबीआई जांच तक चुप नहीं बैठेंगे भाजपा कार्यकर्ता- शेखावत

जोधपुर, सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां पर हुए हमले की कड़ी भर्त्सना की और कहा कि रीट घोटाले की जब तक सीबीआई जांच नहीं होती, भाजपा कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत की। शेखावत ने कहा कि रीट घोटाले को सतीश पूनियां के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेशभर में आंदोलन करके जनता के सामने लाए।

बेरोजगार युवाओं के साथ जिस तरह का कुकृत्य राजस्थान के मुख्यमंत्री से लेकर नीचे तक सभी की मिलीभगत से किया गया है। इसे उजागर करके और सीबीआई जांच की मांग कर अपराधियों का पर्दाफाश करने का बीड़ा भारतीय जनता पार्टी व प्रदेश अध्यक्ष ने उठाया है।

प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां का रास्ता रोककर उन पर हमले की घटना पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं राजस्थान की सरकार को चेतावनी देना चाहता हूं कि इस तरह से रास्ता रोककर आप अपने अपराधों और जिस तरह से आपने राजस्थान के युवाओं के भविष्य के साथ बार-बार छल किया है, आप बच नहीं पाएंगे। जब तक सीबीआई जांच नहीं होगी और इस जांच की कड़ी से कड़ी जोड़ करके नीचे के स्तर से लेकर ऊपर तक सभी लोगों को सजा नहीं होगी, तब तक भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता चुप नहीं बैठने वाला है। हम सड़क़ों पर आएंगे और संघर्ष करेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed