Doordrishti News Logo

कृषि कार्य करते करंट लगने से दो की मौत

जोधपुर,कृषि कार्य करते करंट लगने से दो की मौत। जिले के खेड़ापा और मतोड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में खेतों में कृषि कार्य करते करंट लगने से दो कृषकों की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग में कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किए।

यह भी पढ़ें- वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार मांगे

खेड़ापा के छिन्डिया निवासी मोहन राम ने पुलिस को बताया कि उसके पिता बक्साराम पुत्र मालाराम मेघवाल खेत में काम करते समय करंट से मौत हो गई। इसी तरह मतोड़ा के बन्नाणियो की ढाणी नोसर निवासी खमूराम पुत्र रामलाल विश्नोई ने पुलिस को बताया कि उसका भाई ओम प्रकाश खेत में लगी डीपी पर फ्यूज बांध रहा था। तब उसे करंट लग गया और उसकी मौत हो गई।

न्यूज़ एप यहां से इंस्टॉल करें http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews