Doordrishti News Logo

हनीट्रैप और झूठे केस में फंसाने वाले दो गिरफ्तार

  • महिला की तलाश
  • पीडि़त के भाई ने जून माह में दी थी रिपोर्ट

जोधपुर,हनीट्रैप और झूठे केस में फंसाने वाले दो गिरफ्तार। शहर की माता का थान पुलिस ने हनी ट्रेप केस एवं झूठे मुकदमें में फंसाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण एससीएसटी एक्ट में दर्ज हो रखा है। आरोपी महिला हाथ नहीं लगी है। पुलिस पकड़े गए अभियुक्तों से अब पड़ताल में जुटी है। माता का थान पुलिस थाने में जून 23 में तिंवर के एक युवक की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी।

यह भी पढ़ें – आईबी के नाम पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप

इसमें बताया कि उसके भाई के पास में 20 जून को मालियों का बेरा भदवासिया निवासी चमनलाल पुत्र फरसाराराम का फोन आया कि उसकी सिटी बस की बुकिंग ले रखी है और उसे लेकर जाना है। इस पर उसका भाई 20 जून को अपनी बाइक लेकर रामसागर चौराहा पहुंचा था। जहां पर अपनी बाइक को अपनी बहन के घर पर रखा था। जिस पर वह बाद में आरोपी के बताए ठिकाने पर गया तो वहां पहले से चमनलाल और एक अन्य युवक खड़ा था। आरोपी चमनलाल उसके भाई को अपनी बाइक पर बिठाकर घर ले गया और फिर एक कमरे में बंद कर पहले शराब पिलाई फिर मारपीट की। वहां एक महिला और अन्य व्यक्ति भी थे। महिला द्वारा जोरजबरदस्ती की गई और वीडियो बनाया गया। उसके भाई को जाति शब्दों से अपमानित करते हुए मोबाइल से 15 सौ रुपए खाते में ट्रांसरफर कर दिया और जेब से 35 हजार रुपए निकाल लिए। आरोपियों ने उसके भाई को धमकाते हुए कहा कि पांच लाख का बंदोबस्त कर नहीं तो रेप के झूठे केस में फंसा देंगे। इस सूचना पर पीडि़त का भाई वहां पहुंचा और मिन्नतें की मगर यह लोग नहीं माने। बाद में 20 जून की रात को ही उसके भाई के खिलाफ झूठा केस दर्ज करवाया दिया गया।इस बारे में पीडि़त खुद थाने पहुंचे और पुलिस को मामला दर्ज कराने को कहा गया। मगर केस दर्ज नहीं किया गया। फिर पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर केस दर्ज किया गया। पुलिस ने डराने,धमकाने और एससीएसटी की धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने अब पांच महिने बाद आरोपी चमनलाल और उसके एक साथी धानमंडी महामंदिर निवासी धर्मेंद्र पुत्र भीमसेन को गिरफ्तार कर लिया। नामजद महिला की तलाश की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

July 19, 2026

एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

July 19, 2026

विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण

July 19, 2026

मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

July 19, 2026