पता पूछने के बहाने महिला से मंगलसूत्र लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
वारदात में प्रयुक्त बाइक और मंगलसूत्र बरामद
जोधपुर,शहर के निकट बनाड़ क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पीछे 9 जुलाई को महिला को पता पूछने के बहाने मंगलसूत्र लूटकर ले जाने के दो आरोपियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों से पूछताछ चल रही है। उनसे लूट में प्रयुक्त बाइक और मंगलसूत्र बरामद किया गया है। अन्य लूट की वारदातों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि गत 9 जुलाई की शाम को हंतु देवी सब्जी लेकर घर की तरफ लौट रही थी। तब एक बाइक पर दो युवक आए और महादेवनगर जाने का रास्ता पूछने के बहाने उसका मंगलसूत्र तोड़ कर ले गए। पुलिस ने वारदात के खुलासे के लिए एएसआई प्रहलादसिंह के सुपरविजन में टीम का गठन करते हुए सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला और आज दो अभियुक्तों नांदड़ी गौशाला के समीप रहने वाले नरेश पुत्र नटवरलाल मेघवाल और मूलत: बोरूंदा के हरियाढाणा हाल धापी मार्बल के पीछे रहने वाले दिनेश पुत्र भंवरलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़े गए अभियुक्तों से लूट की अन्य घटनाओं के बारे में भी पड़ताल कर रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

