Doordrishti News Logo

अन्य हादसे में बाइक सवार की मौत

जोधपुर, शहर के निकटवर्ती कुड़ी भगतासनी स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने कोचिंग से लौट रहे साइकिल सवार छात्र को ट्रक ने कुचल दिया, इससे उसकी मौत हो गई। इसी थाना क्षेत्र में एक अन्य ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों कार्रवाई कर शवों को परिजन को सौंपा। कुड़ी पुलिस थाने के हैडकांस्टेबल रामचंद्र ने बताया कि झालामंड स्थित हनुमान नगर ऐणिया की ढाणियां निवासी 15 साल का बंटी पुत्र भगवाना राम प्रजापत शुक्रवार की देर शाम अपनी साइकिल से कोचिंग से घर की तरफ लौट रहा था। तब जसवंत सिंह पेट्रोल पंप के सामने एक ट्रक चालक ने लापरवाही से गाड़ी को चलाते हुए पीछे से टक्कर मार कर कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुड़ी थाने के एएसआई अचलाराम ने बताया कि अजमेर के ब्यावर स्थित गणेश विहार निवासी कौशल कुमार पुत्र बिज्जूलाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई महेश कुमार अपनी बाइक लेकर सांगरिया पुल से गुजर रहा था। तब एक ट्रक के चालक ने उसे चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे एम्स अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने कुछ देर बाद उसे मृत बता दिया। ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Related posts: