ट्रोमा सेंटर के चिकित्साधिकारी 3.70 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

  • सीएमएचओ के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप
  • पीडि़त के भाई व मित्र को नौकरी पर लगाने के लिए मांगी रिश्वत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रोमा सेंटर के चिकित्साधिकारी 3.70 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर की टीम ने बिलाड़ा के राजकीय ट्रोमा सेंटर के चिकित्साधिकारी को 3.70 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा है। उनसे अग्रिम पूछताछ जारी है। कार्रवाई आज सुबह की गई। एसीबी ट्रैप होने वाला चिकित्साधिकारी डॉक्टर बुधराज विश्रोई है।

ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी की जोधपुर शहर इकाई को एक शिकायत इस आशय की मिली कि डॉक्टर बुधराज बिश्नोई चिकित्साधिकारी राजकीय ट्रोमा सेन्टर बिलाडा जोधपुर द्वारा परिवादी के भाई को फार्मासिस्ट के पद के लिए नियुक्ति देने के लिए 3 लाख रुपए व दोस्त को सफाईकर्मी के पद के लिए नियुक्ति देने के लिए 50 हजार से 1 लाख रूपए तक सीएमएचओ जोधपुर ग्रामीण डॉक्टर मोहनदान देथा के लिए मांग की जा रही है।

शिकायत पर एसीबी जोधपुर डीआईजी भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के नेतृत्व में मय जाब्ता के ट्रेप कार्यवाही करतें हुए डॉक्टर बुधराज बिश्नोई 3.70 लाख की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ और अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026